टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट (पी एस पी ), जो भारत का पहला 1000 MW का वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज प्लांट है, को ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने और ऑफ-पीक घंटों के दौरान रुक-रुक कर होने वाले रिन्यूएबल (सौर और पवन) ऊर्जा उत्पादन को संतुलित करने के लिए 1000 MW की पीकिंग पावर उत्पन्न करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।
यह प्रोजेक्ट टिहरी बांध और कोटेश्वर बांध द्वारा बनाए गए जलाशयों का उपयोग क्रमशः ऊपरी और निचले जलाशयों के रूप में करता है, जिससे कुशल पंप्ड स्टोरेज संचालन संभव हो पाता है।
टिहरी पी एस पी में 250 MW की चार रिवर्सिबल इकाइयाँ शामिल हैं, जो भागीरथी नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक भूमिगत मशीन हॉल में स्थापित हैं। इस प्रोजेक्ट की एक प्रमुख तकनीकी विशेषता इन रिवर्सिबल इकाइयों के अधिकतम और न्यूनतम ऑपरेटिंग हेड के बीच लगभग 90 मीटर का भारी हेड अंतर है।
2441.75 मिलियन यूनिट (MU) की वार्षिक उत्पादन क्षमता और लगभग 79.41% की राउंड-ट्रिप दक्षता के साथ, टिहरी पी एस पी ऑफ-पीक ऊर्जा को कुशलतापूर्वक पीक ऊर्जा में परिवर्तित करेगा।
सभी चारों इकाइयों (यूनिट I से IV) को ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज़ कर दिया गया है और क्रमशः 7 जून 2025, 10 जुलाई 2025, 12 दिसंबर 2025 और 12 अप्रैल 2026 से वाणिज्यिक संचालन के तहत घोषित कर दिया गया है।
टिहरी पी एस पी के चालू होने के साथ ही, टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स की कुल स्थापित क्षमता 2400 MW तक पहुँच गई है, जिससे यह एक प्रमुख पीकिंग पावर हब के रूप में स्थापित हो गया है।
-
1000 MW की पीकिंग पावर (2442 मिलियन यूनिट्स का अनुमानित वार्षिक उत्पादन)
-
अतिरिक्त बिजली की कुशल बैंकिंग के लिए एक विश्वसनीय माध्यम।
-
सहायक ग्रिड सेवाएँ प्रदान करता है।
-
2035-36 तक आवश्यक 100 GW PSP क्षमता में योगदान।
नवीनतम अद्यतन 16/4/2026 किया गया ।