Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

03 जनवरी, 2026 को श्री कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) द्वारा 444 MW विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पहले दिन उन्होंने बांध स्थल हेलंग का दौरा किया, जहाँ पर उन्हे मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) श्री अजय वर्मा एवं महाप्रबंधक (बांध) श्री आर.पी. मिश्रा ने बाँध क्षेत्र में संचालित कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दूसरे चरण में कार्यपालक निदेशक द्वारा पावर हाउस का दौरा किया जिसमें उन्हे श्री वर्मा ने भूमिगत पवार हाउस के  निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके उपरांत  परियोजना कार्यालय में परियोजना के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने परियोजना कार्यों में और अधिक गति लाने, गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों को पारदर्शिता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए।
साथ ही परियोजना से संबद्ध कार्यदायी कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यपालक निदेशक द्वारा समस्त कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
परियोजना कार्यों के निरीक्षण के दूसरे दिन 04 जनवरी, 2026 को कार्यपालक निदेशक द्वारा परियोजना प्रमुख के साथ टीबीएम साइट का धरातलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान अन्य अधिकारियों में श्री के.पी. सिंह (महाप्रबंधक–टीबीएम/ पावर हाउस/सा.एवं पर्या.),श्री रविंद्र सिंह राणा (महाप्रबंधक–इलेक्ट्रो-मैके.),श्री संजय मंगाई (अपर-महाप्रबंधक–एचएम/ यांत्रिक), श्री मनोज  पांडेय (अपर-महाप्रबंधक–विद्युत एवं संचार),श्री बी.एस. पुंडीर (अपर-महाप्रबंधक–नियोजन एवं सुरक्षा), श्री मुकुल शर्मा (अपर महाप्रबंधक–तकनीकी सचिव परियोजना), श्री अजय कुमार  (अपर-महाप्रबंधक–जी.&जी.) श्री ए.के . श्रीवास्तव (अपर-महाप्रबंधक–वित्त एव लेखा), ओ.पी.आर्य (अपर-महाप्रबंधक–सी.ओ.), श्री आर.एस.पँवार (उप-महाप्रबंधक–सी.ओ.), श्री शरद चंद्र  भट्ट (उप-महाप्रबंधक–गुण-नियंत्रण), श्री गिरधारी लाल (उप-महाप्रबंधक–बाँध), श्री दिनेश असवाल (उप-महाप्रबंधक– टीबीएम), श्री वी.डी. भट्ट (वरि. प्रबंधक- मा.सां. एवं प्रशा.) एवं अन्य  तथा परियोजना से संबद्ध कार्यदायी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 , 2 , 3 , 4 , 5