Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

पीपलकोटी, चमोली: सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत दिनांक 26 अगस्त 2025 को ग्राम नौरख, पीपलकोटी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को भ्रष्टाचार निवारण, शिकायत निवारण तंत्र, साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। लगभग 52 ग्रामीण प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री कमल नौटियाल, डीजीएम (सतर्कता, वीपीएचईपी) ने कहा: "टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सदैव पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करता है। ग्रामीणों में सतर्कता की जागरूकता बढ़ाना न केवल संगठन के लिए, बल्कि समाज के लिए भी आवश्यक है। इस प्रकार के अभियानों से आमजन में जागरूकता बढ़ती है और वे आत्मविश्वास के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े हो सकते हैं।"
वहीं श्री अजय वर्मा, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (वीपीएचईपी) ने कहा: "विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना केवल क्षेत्रीय विकास और ऊर्जा उत्पादन का साधन ही नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रतिबद्ध है। सतर्कता जागरूकता जैसे कार्यक्रम हमारी इसी सोच का हिस्सा हैं। हमें विश्वास है कि ऐसे अभियानों से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ेगी और वे एक सशक्त एवं पारदर्शी समाज के निर्माण में भागीदार बनेंगे।"
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ।

1 , 2 , 3 , 4 , 5