Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) परियोजना प्रभावित ग्राम सभाओं में आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में, दसवाना गांव में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बुनाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से 15 से अधिक महिलाओं को बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस कौशल का उपयोग कर आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर महिलाओं को बुनाई की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
इस पहल पर परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा ने कहा: "टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस बुनाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को ऐसे कौशल से लैस करना है, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकें।"
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निकिता शर्मा, फील्ड अधिकारी (सामाजिक) सुश्री अभिजिता साहू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम और श्रीमती रामेश्वरी हटवाल भी उपस्थित रहीं। इस पहल को स्थानीय महिलाओं द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे टीएचडीसीआईएल के सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और बल मिला।