Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। खुर्जा परियोजना में भी  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कुमार शरद (कार्यपालक निदेशक) ने परियोजना के विकास में महिला कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मौजूद सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी बात रखी।