Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के तहत तीन मासीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 15 अक्टूबर 2024 को परियोजना कार्यालय सियासैण में एक सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का नेतृत्व वीपीएचईपी परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री के.पी. सिं ह, महाप्रबंधक (टीबीएम), श्री आर.पी. मि श्रा, अपर महाप्रबंधक (बांध), श्री बी.एस. पुंडीर, अपर महाप्रबंधक (नियोजन), श्री कमल नौटियाल, उप-महाप्रबंधक (सतर्कता), श्री वी.डी. भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.), समेत समस्त विभागाध्यक्ष एवं टीएचडीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
तीन मासीय सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत, टीएचडीसी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कि या जा रहा है। इनमें चमोली में नुक्कड़ नाटक, परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों के साथ भ्रष्टाचार संबंधित संवाद, विद्यालयों एवं परियोजना कार्यालय में निबंध, नारा और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

1 , 2 , 3 , 4 , 5