Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

ऋषिकेश, 01.06.2023: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के ग्लास्गो में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 01 नवम्बर, 2021 को घोषित मिशन लाईफ (लाईफ स्टाईल फॉर इनवायरमेंट) की 07 थीमों पर 08-05-2023 से 05-06-2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उदेश्य पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने पर जोर देना है। इसी क्रम में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों में मिशन लाइफ के अंतर्गत शामिल की गई थीमों का विभिन्न श्रेणीयों के हित धारकों के मध्य प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 01-06-2023 को टीएचडीसी के ऋषिकेश परिसर में निदेशक (वित्त), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, श्री जे0 बेहेरा द्वारा मिशन लाइफ की जानकारियों से युक्त एक आकर्षक सैल्फीकट आउट का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर श्री बेहेरा द्वारा उपस्थित जन-समुदाय से मिशन लाइफ की अवधारणा को अपनाते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया व साथ ही इससे अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने एवं उनके द्वारा भी इसी प्रकार की जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया गया। व्यापक जागरूकता के उद्देश्य से इस तरीके के सैल्फीकटआउट ऋषिकेश स्थित भीड़-भाड़ वाले राहगीरों एव पर्यटक स्थलों पर स्थापित किये जा रहे हैं । इस अवसर पर श्री ए0बी0 गोयल, कार्यपालक निदेशक (वित्त), श्री टी0एस0 रौतेला, कार्यपालक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी), विशेष कार्याधिकारी, सामाजिक एवं पर्यावरण, श्री पी0के0 नैथानी, अपर महाप्रबन्धक, सामाजिक एवं पर्यावरण श्री अमरदीप व टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।