Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

निदेशक(थर्मल), विद्युत मंत्रालय ने किया ख़ुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना का दौरा श्री सतीश कुमार, निदेशक (थर्मल), विद्युत मंत्रालय ने दिनांक 14.10.2023 को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ख़ुर्जा उच्च तापविद्युत परियोजना (1320 मेगावाट) का दौरा कियाl परियोजना के कार्यकारी निदेशक श्री कुमार शरद ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ निदेशक (थर्मल) का परियोजना में स्वागत कियाl दौरे के दौरान निदेशक (थर्मल) ने परियोजना केविभिन्नकार्यों के बारे में सभी विभागाध्यक्षों के साथ चर्चा की एवं विस्तृत समीक्षा कीl परियोजना की गति को देखते हुए निदेशक ने सभी कार्यों की सराहना की एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त कियाl निदेशक (थर्मल) ने विशेष रूप से SG व TG पैकेज के कार्यों पर चर्चा करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी गतिविधियों को बारीकी से मॉनिटर किया जाये और प्रयास करके ब्वाइलर लाइटअप को 24 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाये। उन्होंने सभी कार्यों को सुरक्षित ढंग से करने के साथ ही पर्यावरण के नियमों का कड़ाई से पालन करने को भी कहाl निदेशक (थर्मल) ने कार्यों की गति को बनाये रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर कार्यदायी एजेन्सी के साथ मंत्रालय स्तर पर चर्चा करने का भी आश्वासन दियाl