Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के नव नियुक्त निदेशक (तकनीकी) श्री भूपेन्द्र गुप्ता का दिनांक 03.09.2023 को विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्धुत परियोजना (वी.पी.एच.ई.पी.) परिसर में आगमन हुआ। परियोजना परिसर में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने निदेशक महोदय के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया, तत्पश्चात विशेष कार्याधिकारी (परियोजना) श्री आर. एन. सिंह व् श्री अजय वर्मा (महा-प्रबंधक, सिविल & एच. एम.) ने निदेशक तकनीकी को पुष्प गुच्छ भेंट कर परियोजना परिसर मे स्वागत किया। वी.पी.एच.ई.पी. परिसर में आगमन के पश्चात श्री गुप्ता द्वारा परियोजना के विभिन्न कार्यों का निरक्षण किया। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी (परियोजना) श्री आर. एन. सिंह और श्री अजय वर्मा (महा-प्रबंधक) ने उन्हें पावर हाउस, टीबीएम और मुख्य बांध स्थल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। दौरा के दूसरे दिन दिनांक 04.09.2023 को प्रातः 10:30 बजे परियोजना परिवार द्वारा निदेशक तकनीकी महोदय के सम्मान में संजीवनी क्लब में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विशेष कार्याधिकारी (परियोजना) श्री आर. एन. सिंह ने निदेशक महोदय का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहीर की और कहा कि आपके आगमन से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और हम लोगों का काफी उत्साहवर्धन हुआ है। अपने सम्बोधन में श्री भूपेन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि टीएचडीसीआईएल जॉइन करने से पहले उनका इस निगम से कोई विशेष सम्पर्क नहीं था मगर इस निगम को एक निदेशक के रूप जॉइन करने के बाद उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुया कि वे यहाँ नए हैं। उन्होनें कहा कि वे मूल रूप से हिमाचल राज्य के रहने वाले हैं, इसलिए वे पहाड़ी क्षेत्र के कठिनाइयाँ और चुनौतियों को समझते हैं। उन्होंने कहा , “मैंने परियोजना के कार्यस्थलों का निरक्षण किया है। कठिन परिस्थितियों में भी परियोजना के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे ऊर्जा और मेहनत से परियोजना के निर्माण में लगे हैं।“ विपरीत परिस्थितियों में परियोजना के अबतक के प्रगति पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा, “लक्ष्य चुनौतीपूर्ण है मगर मुझे उम्मीद है कि अगर इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो हम ऊर्जा मंत्रालय और हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा तय समय-सीमा पर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।“ उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तकनीकी निदेशक के रूप में वे हर तरह का सहयोग देंगे। कार्यक्रम के अंत में श्री अजय वर्मा (महा-प्रबंधक, सिविल & एच. एम.) ने परियोजना परिवार के तरफ से निदेशक तकनीकी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस मौके पर परियोजना के विभागाध्यक्ष एस. बी. प्रसाद (एच.आर.&ए.) के. पी. सिंह (पावर हाउस&टी.बी.एम.), प्रेम सिंह रावत (डैम), एस. के. आर्या (ई.&सी), अजय कुमार (जी&जी), जनसम्पर्क विभाग से वाई.एस. चौहान (उप प्रबंधक) और अविनाश कुमार (प्रशिक्षु कार्यपालक) समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। स्वागत समारोह के तुरंत बाद श्री गुप्ता ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक किया।

S1 , S2 , S3 , S4 , S7