Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

श्रीमती रश्मिता झा (IRS), मुख्य सतर्कता अधिकारी ने दिनांक 30.09.2024 को खुर्जा एस. टी. पी. पी. का दौरा किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री कुमार शरद एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सतीश कुमार आर्य तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया। श्रीमती झा ने सर्वप्रथम परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की, जिसमें उन्होंने participative vigilance विषय के ऊपर प्रकाश डाला।
इस बैठक के दौरान उन्होंने सतर्कता और पारदर्शिता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कर्मचारियों से नैतिक और ईमानदार व्यवहार को बढ़ावा देने की अपील की। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सतीश कुमार आर्य ने भी उपरोक्त विषय पर अपने विचार रखे।
इसके बाद उन्होंने पब्लिक इन्टर कॉलेज, मीरपुर, खुर्जा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2024 के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। श्रीमती झा ने इन्टर कॉलेज के बच्चों को संबोधित किया तथा उनको भविष्य की चुनौतियों से लड़ने हेतु अपने ओजपूर्ण शब्दों से प्रेरित किया, एवं साथ ही सत्यनिष्ठा की संस्कृति से देश की समृधि पर अपने विचारों से बच्चों को सम्बोधित किया।
श्रीमती झा ने Ash Dyke, Cooling Water Pump House साइट का भ्रमण भी किया तथा उनकी कार्य प्रगति की जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने सतनामी कन्या विद्यापीठ, रुकनपुर में सेवा टीएचडीसी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा अभ्यर्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सत्यनिष्ठा के महत्व को समझाया।
सतर्कता जागरूकता के क्रम में परियोजना साइट पर कार्यरत श्रमिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 100 से अधिक श्रमिक मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अधिनियमों की जानकारी से युक्त pampelets वितरित किये।
इस बैठक में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सतीश कुमार आर्य ने श्रमिकों को उनके EPF, ESIC, वेतन संबंधी शिकायतों का निस्तारण, आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीकरण, परिवार हेतु स्वास्थ्य सुविधाये तथा अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओ के बारे में अवगत कराया गया।
श्रीमती झा ने मंजरी लेडिज क्लब के सदस्यों के साथ भी एक बैठक की जिसमें उन्होंने सतर्कता जागरूकता पर चर्चा की एवं क्लब की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लेडिज क्लब के सदस्यों से सामाजिक कार्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सतर्कता जागरूकता के कार्यक्रमों को भी बढ़ाने का आग्रह किया।

 

खुर्जा सतर्कता जागरूकता गैलरी :