Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

केएसटीपीपी-खुर्जा कार्यालय में दिनांक 24.03.2025  को वर्ष-2025 की प्रथम हिंदी कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, राजभाषा अधिकारी, खुर्जा कार्यालय एवं विभागाध्यक्ष-मानव संसाधन ने आमंत्रित वक्ता श्री प्रेम सिंह,पूर्व संयुक्त निदेशक (राजभाषा विभाग) को प्लांटर् भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला को दो सत्रों में संचालित किया गया। प्रथम सत्र में पारिभाषिक शब्दावली ज्ञान तथा द्वितीय सत्र में पत्राचार के प्रकार व टिप्पण-आलेखन की विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में टीएचडीसी-खुर्जा कार्यालय के कुल 24 अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और कार्यशाला की विषय-वस्तु में रुचि लेते हुए महत्वपूर्ण जानकारियों से स्वयं को लाभान्वित किया। श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, राजभाषा अधिकारी, खुर्जा कार्यालय ने कार्यशाला की उपयोगिता पर बल देते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को अधिक से अधिक हिंदी में काम-काज करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। श्री यशवंत सिंह  नेगी, कनिष्ठ अधिकारी (हिंदी) ने कार्यशाला  का संचालन किया। कार्यशाला को सम्पन्न करते हुए श्री नेगी ने आमंत्रित वक्ता, श्री प्रेम सिंह जी का  आभार व्यक्त किया और  कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से अधिकतर हिंदी में काम-काज करने का आग्रह किया।

1 , 2 , 3