किससे संपर्क करें

अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की भर्ती से संबंधित प्रश्नों के लिए

कॉर्पोरेट कार्यालयऋषिकेशउप महाप्रबंधक (एचआर-भर्ती )
प्रबंधक (एचआर-भर्ती )
सहायक प्रबंधक(एचआर-भर्ती )
सहायक प्रबंधक(एचआर-भर्ती )
0135-2473674
0135-2473572
0135-2473867
0135-2473895

सूचना

यह हमारी सूचना में आया है कि अनैतिक एजेंसियों/व्यक्ति/समूहों द्वारा टीएचडीसी  से संबंधित झूठे भर्ती विज्ञापन विभिन्न सार्वजनिक डोमेन वेबसाइटों पर प्रकाशित किए जा रहे हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ऐसे फ़र्ज़ी और भ्रामक विज्ञापनों की जिम्मेदारी नहीं लेती हैं। कंपनी की, अग्रणी समाचार पत्रों और रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचनाओं के अलावा, सभी भर्ती सूचनाओं के प्रकाशन हेतु केवल एक अधिकारिक वेबसाइट अर्थात  https://thdc.co.in है।

इसलिए सभी संबन्धित लोगों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि वे सावधानी बरतें और इस प्रकार के फर्जी विज्ञापनों द्वारा गुमराह होने से बचें। इस प्रकार की फर्जी एजेंसियों/व्यक्ति/समूहों के साथ किसी प्रकार की गतिविधि में शामिल होना व्यक्ति के स्वयं के जोखिम पर होगा और इसके परिणाम के लिए टीएचडीसीआईएल किसी भी रूप से जिम्मेदार नहीं होगी।