Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में दिनांक 10.04.2026 को नेशनल पब्लिक सेक्टर डे का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) एवं सभी विभागाध्यक्षों द्वारा सम्मिलित  रूप से दीप प्रज्वलन क कर किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री प्रभात कुमार, सहायक प्रबंधक (जन संपर्क) ने सभी को पब्लिक सेक्टर डे के महत्व के बारे में बताया। इसके पश्चात श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मा.स० एवं प्रशा०) ने परियोजना में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी विषय पर आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं जैसे नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि में भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों में पब्लिक सेक्टर डे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।   
कार्यक्रम के अंत में  श्री बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने देश के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी की खुर्जा परियोजना (1320 MW)भी देश के विकास में अपना भरपूर योगदान दे रही है।  श्री साहू ने कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पब्लिक सेक्टर डे की शुभकामनाएं दी।

1 , 2 , 3 , 4