Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

THDC इंडिया लिमिटेड की खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना में दिनांक 02 अगस्त 2025 को श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन L&T परिसर में अमेयश अस्पताल के सहयोग से  किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा उन्हें ESIC की योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी देना था। शिविर में आए श्रमिकों और उनके परिजनों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवा वितरित की गई। उन्हें मेडिकल बीमा योजनाओं और ESIC के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस शिविर का उद्घाटन THDC के मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग (HR&A) के वरिष्ठ प्रबंधक श्री दिलीप कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर L&T के वरिष्ठ प्रबंधक श्री संजय दूबे तथा THDC के सहायक प्रबंधक श्री सूर्य नारायण सिंह भी उपस्थित रहे। THDC द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। THDC प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी, जिससे परियोजना से जुड़े सभी श्रमिकों एवं उनके परिवारों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।