Shri Sipan Kumar Garg

Chairman & Managing Director (Additional Charge)- THDCIL, Director (Finance) – THDCIL

Last Updated on

01 मई, 2025 को खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। दुनिया भर में इस दिवस को श्रमिकों के सम्मान में मनाया जाता है। परियोजना प्रमुख, श्री कुमार शरद ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी श्रमिकों को पुष्प देकर सम्मानित किया।

परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की यहाँ कार्यरत श्रमिक हमारे प्रोजेक्ट की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत और समर्पण के बदौलत ही परियोजना आज इस मुकाम पर पहुंची है। उनके श्रम की ताकत से ही हर लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल कर पाना संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिक केवल कामगार नहीं हैं बल्कि वे निर्माता हैं, सृजनकर्ता हैं, और एक बेहतर भविष्य के शिल्पकार हैं।

इस अवसर पर सतर्कता विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए एक जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गई जिसमें उन्हें रोजगार की शर्तों, कार्य स्थितियों, औद्योगिक संबंधों, वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के कल्याण से जुड़े श्रमिक कानून एवं अधिकारों के बारे में बताया गया। उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, बाल और किशोर श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख, श्री कुमार शरद, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।